मध्य प्रदेश आज दिवाली के उल्लास में सराबोर है। सुबह से लक्ष्मी पूजा की तैयारी की जा रही है। दीये, पटाखे समेत अन्य जरूरी सामान खरीदने लोग बाजार पहुंच रहे हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के सभी शहरों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आपात स्थिति से निपटने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं।

दीपावली के पर्व पर सोमवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित लेखा विभाग में महालक्ष्मी पूजन का आयोजन किया। इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त दिलीप कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी शामिल हुए।

महापौर ने जनता से अपील की कि वे निश्चिंत होकर दीपावली मनाएं, पटाखे चलाएं, और ग्रीन दीपावली की चिंता न करें। उन्होंने कहा, “हम साल में एक बार दीपावली मनाते हैं। उन्होंने कहा की आपकी दीपावली के बाद नगर निगम की टीम सुबह से ही 3 बजे मैदान में आ जायेंगी और पूरी मुस्तैदी से सफाई कार्य को अंजाम देगी।
अभिनेता-निर्देशक गोवर्धन असरानी, जिन्हें ‘असरानी’ के नाम से जाना जाता था, का आज लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर किया गया।

जहरीले कोल्डरिफ कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार दवा कंपनी ‘सीरीसन फार्मास्यूटिकल’ के मालिक जी. रंगनाथन गोविंदन को आज न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

उज्जैन में सोमवार तड़के भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे सौरभ राज सोनी को हार्ट अटैक आ गया। वे मंदिर परिसर में ही अचेत होकर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे हर सोमवार को भस्म आरती में शामिल होते थे। रविवार रात भी वे आरती के लिए पहुंचे थे।

इंदौर और मुंबई के बीच चल रही सुपरफास्ट तेजस स्पेशल ट्रेन यात्रियों को आधुनिक यात्रा अनुभव दे रही है, लेकिन प्लेटफार्म पर इस ट्रेन से यात्रियों को परेशानी होती है। ट्रेन के कोच प्लेटफार्म से ऊंचे होते है इससे महिलाओं और बुजुर्गों को उतरने चढ़ने में अधिक परेशानी होती है।

भिंड जिले के लहार सिविल अस्पताल में सोमवार करंट से झुलसी महिला को एक घंटे इलाज नहीं मिला। उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। शव को विधायक निवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। इससे पहले अस्पताल में स्टाफ के साथ हाथापाई भी की गई ।
इंदौर के मानपुर में पदस्थ जवान गजराज सिंह सिकरवार ने सोमवार दोपहर डीआईजी परिसर रीगल पर जहर खा लिया। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने उसकी मदद की। छोटी ग्वालटोली पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। जवान को उपचार के लिए एमवाय भेजा गया है।
इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में देर रात विवाद के दौरान चाकू से हमले की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।लसूडिया पुलिस ने राज पुत्र दिलीप चौहान निवासी सरस्वती नगर की शिकायत पर सुनील, प्रदीप और अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में एफआईआर दर्ज की है। राज को एमवायएच के आईसीयू में एडमिट किया गया है ।
