भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर राजनीति में कदम रख दिया है । उनके मैदान में उतरने से भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है ।बता दें कि बिहार में दूसरे चरण के 122 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज खत्म हो गई है. पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की समय सीमा भी खत्म हो गई है ।

ज्योति सिंह ने ये बड़ा फैसला लेने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके जनता से पूछा था कि क्या उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं? ज्योति ने पोस्ट में लिखा था- नमस्कार, कराकाट के देवतुल्य जनता. आज मैं अजीब सी असमंजस में हूं. मैं जानना चाहती हूं कि क्या करूं. मैंने फ़ोन पर रिस्पॉन्स लिया पर रिस्पॉस 50-50 था ।
‘अब मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं? इसलिए जैसे कि मैंने हमेशा आप लोगों से पूछ के कोई भी फैसला लिया है तो आज भी बिना पूछे आपसे कोई फ़ैसला नहीं करूँगी ।
ज्योति सिंह लंबे समय से पवन सिंह संग अपने बिगड़े रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दोनों की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है ज्योति सिंह लगातार अपने पति पर इल्जाम लगाती रही है पवन सिंह ने पूर्व में ही प्रेस वार्ता में कहा था कि ज्योति सिंह राजनीति में आकर विधायक बनना चाहती है इसलिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है ।
