अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से रूस की शर्तें मानने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन ने ऐसा नहीं किया तो, पुतिन उसे तबाह कर देंगे। दरअसल ट्रम्प और जेलेंस्की की मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में ट्रम्प ने यूक्रेनी सैन्य मोर्चे के नक्शे तक फेंक दिए।
दिवाली पर सोना करीब 2,000 और चांदी 6,000 रुपए सस्ती हुई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,951 रुपए घटकर 1,27,633 रुपए के स्तर पर आ गया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
प्रधानमंत्री ने कहा हमारा विक्रांत आज आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का बहुत बड़ा प्रतीक है। INS विक्रांत ने अभी पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी थी। जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वो INS विक्रांत है। प्रधानमंत्री ने दिवाली मनाते हुए जवानों के साथ डिनर किया और गाना भी सुना ।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस बार दिवाली के मौके पर पुरानी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने मशहूर घंटेवाला स्वीट शॉप पर बेसन के लड्डू और इमरती बनाई। राहुल ने दुकान पर मिठाई बनने की पूरी प्रक्रिया देखी। उन्होंने इमरती की शुरुआत कहां से हुई इस बारे में भी सवाल पूछा।
फिल्म शोले में जेलर का किरदार निभाने वाले पॉपुलर एक्टर गोवर्धन असरानी का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। असरानी को 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। परिवार ने एक्टर का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के शांतिनगर स्थित श्मशान में किया।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 5 सीटें ऐसी हैं जिनमें कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतार चुकी है। कुल मिलाकर 12 सीटों पर महागठबंधन ने एक दूसरे के खिलाफ कैंडिडेट्स उतारे हैं। 20 अक्टूबर को दूसरे फेज के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख थी।
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार प्रशासनिक कसावट के लिए नए साल में 5 बड़े बदलाव करने जा रही है। 5-डे वीक समाप्त किया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत केश लेस इलाज की सुविधा रहेगी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह पेंशन सुविधा भी मिलेगी तीसरी संतान पर नौकरी की पाबंदी हटेगी और संयुक्त परीक्षा प्रणाली से भर्ती होगी ।
आज गौतमपुरा में पारंपरिक ‘हिंगोट युद्ध’ होगा । इसमें ढोल-नगाड़ों के बीच हजारों की भीड़ के सामने दो गांवों के लोग एक-दूसरे पर जलते हुए अग्निबाण (हिंगोट) फेंकते हैं। यह मालवा की एक पारंपरिक प्रथा है ।
उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र के ग्राम डाबरी में दिवाली का त्योहार एक अनोखे ढंग से मनाया जाता है। यहां के गुर्जर समाज के करीब 250 परिवार धनतेरस से लेकर दिवाली (तीन दिन) तक गांव से बाहर नहीं जाते और किसी बाहरी व्यक्ति का चेहरा तक नहीं देखते। यहां तक की दूध भी नहीं बेचते हैं। यह परंपरा समाज में सदियों से चली आ रही है।
दीपावली की रात शहर में अलग-अलग स्थानों पर 18 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। सबसे बड़ी घटनाएं सांवेर रोड की गत्ता फैक्ट्री, विदुर नगर की आयल फैक्ट्री और लकड़ी मंडी में हुईं, जहां आग से भारी नुकसान हुआ।
आजाद नगर के पालदा क्षेत्र में में दिवाली की रात 10-12 बदमाशों ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। परिजन उसे एमवाय अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आजाद नगर टीआई लोकेंद्र सिंह भदौरिया के मुताबिक मृतक राजा सोनकर निवासी पारसी मोहल्ला है इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर वसीम और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है ।
सुपर कॉरिडोर टीसीएस चौराहे के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। महिला का पति घायल हो गया। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
लोगो ने आक्रोश में आकर चक्का जमा किया और विकाश प्राधिकरण का पुतला भी जलाया एसपी निधि सक्सेना ने मौके पर पंहुच कर जाम खुलवाया । एरोड्रम पुलिस के अनुसार, हादसा टिगरिया बादशाह क्षेत्र में टीसीएस चौराहे के पास हुआ। यहां एक सिक्योरिटी गार्ड का परिवार सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
