मातृशक्ति मंडल का देशभक्ति संदेश
‘बॉर्डर 2’ के प्रदर्शन के बाद गूंजे वंदे मारतम और भारत माता के जयकारे

इंदौर। एरोड्रम रोड स्थित सिने फ्लेक्स मल्टीप्लेक्स में मातृशक्ति मंडल द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म बॉर्डर 2 का सामूहिक प्रदर्शन देखा गया। इस अवसर पर मातृशक्तियों में राष्ट्रप्रेम का विशेष उत्साह देखने को मिला। फिल्म देखने के पश्चात पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
मातृशक्ति मंडल की श्रीमती पिंकी गोलू सेनी ने बताया कि यह आयोजन संरक्षक कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में किया गया। फिल्म के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जागृत करने और राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प लेने का संदेश दिया गया। तिरंगा हाथ में लेकर मातृशक्तियों ने भारत माता के जयकारे लगाए और देश के वीर जवानों को नमन किया।
इस अवसर पर अशोक चौहान चांदु नेता, प्रेम विजयवर्गीय, गोविंद पवार, भूपेंद्र सिंह केशरी, टेकचंद, मंडल अध्यक्ष मुन्ना साहू, गोलू सेनीडॉ R N मिश्रा , राजेंद्र पाल, आकाश पटेल, अजय कुशवाहा, बंटी ठाकुर,प्रेम साहू , वर्षा शर्मा, लता मानकर, कृष्ण सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रीमती पिंकी गोलू सेनी ने कहा कि यह फिल्म परिवार के साथ देखने योग्य है, जो बच्चों और युवाओं को सैनिक बनने की प्रेरणा देती है। वहीं अशोक चौहान चांदु नेता ने कहा कि यह फिल्म युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसमें थल, जल और वायु सेना की वीरता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है।
