राष्ट्रभक्ति व लव जिहाद आधारित कविताओं को मिली सराहना…..!!

महू
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला रामोत्सव अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रविवार को स्थानीय कनाट रोड चौराहे पर रात्रि 2 बजे तक तालियो की गड़गड़ाहट,जय श्री राम के गगन भेदी जयकारों के साथ चलता रहा
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने उपयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि युवा राष्ट्र संगठन के तत्वाधान में आयोजित रामोत्सव अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कनॉट रोड चौराहा पर प्रभु श्रीराम एवं माँ नवदुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया गया
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री उषा जी ठाकुर प्रारंभ से लेकर कार्यक्रम समापन तक विशेष रूप से उपस्थित रही
कार्यक्रम में राम उत्सव को लेकर काव्य पाठ में राष्ट्रीय कवि श्री राकेश दांगी द्वारा प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया
कवि श्री मुकेश मोलवा द्वारा संघ शताब्दी वर्ष से रामचरित्र वर्णन जन्म से लेकर लंका दहन के अंश का बहुत ही सटीक तरीके से प्रस्तुत किया जिस पर श्रोताओं द्वारा खूब तालियां बजाकर गगन भेदी जय श्री राम, जय श्री राम के जयकारों के साथ उनका समर्थन भी किया गया
राजस्थान से पधारे वीर सम्राट कवि श्री अशोक चारण ने मार्मिक भाव के साथ लव जिहाद पर अपनी ओजस्वी वक्तव्य से वर्तमान परिदृश्य को बहुत ही तार्किक भाव से प्रकट किया जिस पर श्रोताओं ने उनका दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन भी किया
कार्यक्रम में हास्य कवि श्री राजेश लोटपोट ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को हास्य व्यंग के माध्यम से व्यक्त किया
लखनऊ से पधारी कवित्री प्रीति पांडे ने भी कविताओं के माध्यम से एवं भोपाल से पधारे श्री दीपक शुक्ला दनादन ने भी हास्य व्यंग प्रस्तुत किये
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री उषा जी ठाकुर ने अपने वक्तव्य मे हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि की सभी को बधाई देते हुए आयोजन समिति को रामोत्सव के माध्यम से समाज में एक नई जन चेतना जागृत करने पर रामजी के आदर्श को युवाओं को अपने जीवन में चरितार्थ करने की बात कही
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी श्री सुभाष महोदय,जनपद अध्यक्ष श्री सरदार मालवीय,भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष श्री गोपाल जोशी,श्री वीरेंद्र आंजना,श्री मांगीलाल चौधरी,डॉक्टर रीता उपमन्यु,जिला पंचायत सदस्य दिनेशसिंह चौहान,पूर्व पार्षद बंटी खंडेलवाल,सुभाष पाटीदार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुन्नु यादव,मानपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल दांदक,महुगाव नगर परिषद उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार,गोकुलसिंह सोलंकी,मोहन यादव,रोहित मंडलोई,सुखराम सेन,उमा गोयल,रचना विजयवर्गीय,प्रकाश खंडेलवाल,पूनम अग्रवाल,पूनम कैथवास,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष क्रांति वर्मा,विपुल जैन,संदीप शर्मा,मुकेश सैनी,अंकुर मित्तल,पंकज जोशी,मुक्तजीम मेहर,रवि पटेल,मयूर सेन,देवेंद्र अहिर,मुकेश कौशल,गोलू बाथम,राजेश वर्मा,संजय विजयवर्गीय,राजेश बियानी,महेन्द्र तंवर,दीपक यादव,अमित जोशी,ऋषभ सोलंकी,धर्मचंद कश्यप,लक्ष्मण ड़ावर,बीके कौशल,संजय वेद,विनोद चौधरी,कैलाश आर्य,आनंदीलाल यादव,इंदर तंवर,संजय चौधरी,अशोक जाट,आनंदीलाल विश्वकर्मा,योगेश ठाकुर,अशोक कौशल,शुभम सोलंकी, कांहा सिव्हल,अमित शुक्ला,मनोज पटेल,इंदर ठाकुर,विवेक चौधरी,अमित मंडलोई,लालसिंह पटेल,विशाल बाथम,संजय सोलंकी,जयदीप चौहान,प्रतिक राठौर,जितींन गोयल,रोहित अग्रवाल,अजय यादव,अनिल अहीर,अंकित यादव,सुजानसिंह चौहान,अन्नु पाल,गन्नु यादव,यश चौहान,विशाल ठाकुर,संजय इंगले,विक्की कौशल,गोलू शर्मा,रमेश कोहली,राजू कोहली,गणेश भूरिया,सीताराम कटारे,लोकेश विश्वकर्मा,प्रद्युमन यादव,मोनू विश्वकर्मा,राजेश कोहली, सूरज वर्मा,कृष्णकांत चतुर्वेदी बाबा,रामसिंह गुर्जर,सरोज़ नीम,गोतम दामोदर,कमल गुर्जर,हरजीतसिंह फेरी,निखिल कौशल,संतोष गुर्जर,सोनू पटेल,राजाराम गुर्जर सहित हजारों श्रोतागण उपस्थित रहे
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर राजेश पाटीदार सर ने किया अंत में सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने माना
