इंदौर से सीधे खाटू श्याम जाने के लिए 2 अप्रैल से रेल विभाग नई स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है… खबर है कि इसके लिए आरक्षण भी शुरू हो गया… यह ट्रेन नए बनकर तैयार हो रहे लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शुरू की जा रही है… यह खबर उन भक्तों को राहत देने वाली है जो बड़ी संख्या में इंदौर से खाटू श्याम जाते हैं… इंदौर से सीधे खाटू श्याम के लिए लम्बे समय से ट्रेन की मांग की जा रही थी… अब तक यात्रियों को भोपाल या कोटा से ट्रेन बदलना पड़ती थी, लेकिन अब सीधे यह ट्रेन मिलेगी… लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर 1.55 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.55 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी… वहीं वापसी में श्रीगंगानगर से ट्रेन दोपहर 12.50 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1.55 बजे इंदौर पहुंचेगी… यह ट्रेन इंदौर से निकलकर फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, मदनगंज किशनगढ़, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, सादुलपुर, तारानगर रोड, नूरसर, एलनाबाद, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ होते हुए श्रीगंगानगर तक जाएगी… यह समर स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल से 10 जुलाई तक चलेगी… रेलवे अधिकारियों का यह भी कहना है कि अगर इस ट्रेन का अच्छा प्रतिसाद मिलता है तो इसका संचालन नियमित भी किया जा सकता है… उक्त जानकारी मीडिया को रेलवे विशेषज्ञ नागेश नामजोशी ने दी..!
