
इंदौर, माली मोहल्ला, एमओजी लाइन्स स्थित श्री महाप्रचंड हनुमान मंदिर पर संत श्री लादुनाथजी महाराज गुरु आश्रम न्यास समिति (ट्रस्ट) के तत्वावधान में मालवा, निमाड़ एवं मेवाड़ के तपोनिष्ट संत ब्रह्मलीन सद्गुरु लादुनाथ महाराज की प्रेरणा से महादेवजी का स्थापना दिवस एवं दो दिवसीय 26वां चातुर्मास समापन उत्सव 3 एवं 4 नवंबर को आयोजित होगा।
आश्रम के महंत रामकिशन महाराज के सनिध्य में पुजारी योगेश एवं सचिन सुईवाल ने बताया कि 3 नवंबर सोमवार को त्रयोदशी पर सुबह 7 बजे महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति तथा प्रातः 9 बजे से अखंड रामायणपाठ का शुभारंभ होगा। मंगलवार 4 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी पर सुबह 9 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायणपाठ का समापन तथा शाम 5 बजे से महाप्रसादी का क्रम शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर मालवा, निमाड़ एवं मेवाड़ क्षेत्र के संत महंत एवं श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। भक्त मंडल के दामोदर सुईवाल, रामचंद्र मंडावरा, रामलाल सवारवाल, बाबूलाल जैन, रोहित सियोटा एवं सत्यनारायण जाट को विभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया है।
