
शासकीय सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या उमावि क्रमांक-2 में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में विद्यालय की खेलकूद-सांस्कृतिक-कला और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गौरवान्वित करने वाली छात्राओं का सम्मान वार्षिकोत्सव में किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक हलवे ने बताया कि दीपशिखा त्रिलोकसिंह रघुवंशी, हिना राकेश पंवार, प्रगति जयकुमार बर्डे, नेहा गुप्ता, सृष्टि रघुवंशी, मुस्कान वर्मा, शिक्षा प्रजापत, कनक राजपूत, उन्नति चौरसिया एवं नंदिनी राय एकाधिक विधाओं में अपनी योग्यता को साबित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसी कार्यक्रम में विद्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे प्राचार्य दीपक हलवे को छात्राओं के द्वारा गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन स्मिता जैन एवं आभार सुषमा राठौर ने माना।
