इंदौर । आगामी 2 से 4 जनवरी तक कोलकाता के वीआईपी रोड स्थित सप्तपर्णी बैंक्वेट हॉल पर कोलकाता कॉइन एक्सपो 2026 का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। यह छठी वार्षिक प्रदर्शनी और सम्मेलन के रूप में आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में इंदौर के वरिष्ठ मुद्रा शास्त्री गिरीश शर्मा आदित्य को भी प्राचीन दुर्लभ भारतीय मुद्राओं पर व्याख्यान देने हेतु आमंत्रित किया गया है। प्रदर्शनी एवं सम्मेलन के सूत्रधार माणिक साहा, डॉ. उज्जवल साहा एवं शैलेन घोष ने बताया कि इस अवसर पर देश के सभी प्रमुख जाने-माने मुद्रा संग्राहक और विशेषज्ञ भी आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम में 4 जनवरी को गिरीश शर्मा आदित्य को वांगिया मुद्रा रत्न पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। गिरिश शर्मा को अब तक 32 लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। कोलकाता में उन्हें 33वां सम्मान मिलेगा।
