भर्ती स्थल पर टेन्ट एवं लाईट की व्यवस्था हेतु स्थानीय वेण्डरों से कोटेशन आमंत्रित
आर्मी रिक्रूटमेन्ट ऑफिस महू एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में अग्निपथ योजना अंतर्गत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 20 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2025 तक तक्षशिला परिसर (स्पोटर्स ग्राउन्ड) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय खण्डवा रोड इन्दौर में किया जा रहा है। भर्ती रैली में इन्दौर एवं उज्जैन सम्भाग के 15 जिलों के लगभग 6500 से अधिक आवेदक शामिल होंगे।
उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि भर्ती रैली कार्यालय महू से प्राप्त उपरोक्तानुसार 20 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2025 तक की अवधि हेतु भर्ती स्थल पर आवेदकों के रात्रिकालिन शारीरिक परीक्षण/मापदण्ड चिकित्सा जॉच एवं शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की जॉच हेतु शासन/जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देश अनुसार रात्रिकालीन 15 दिवसीय टेन्ट एवं लाईट की व्यवस्था की जाना है। जिस हेतु जिले के स्थानीय वैण्डर यदि उक्त कार्य करने हेतु सहमत हो तो 18 नवम्बर 2025 की शाम 05 बजे तक कोटेशन पोलोग्राउन्ड स्थित जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर में भेज सकते हैं। न्यूनतम दरों के आधार पर उक्त कार्य किये जाने हेतु वर्क आर्डर जारी किये जा सकेंगे।
