एमबीए के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 57,904 सीटों में से 36,993 प्रवेश हुए हैं। इस साल 20,911 सीटें खाली रह गई हैं। वहीं, सिर्फ प्लेन एमबीए में सबसे ज्यादा 33,362 विद्यार्थियों के प्रवेश हुए हैं, जबकि प्रदेश में प्लेन एमबीए की करीब 49,408 सीटें हैं। इस बार पहली बार विभाग ने एमबीए के 24 विशेष विषयों के साथ प्रवेश कराने के लिए काउंसलिंग कराई। इसमें बिजनेस इकोनामिक्स में एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है। हालांकि, इसमें सिर्फ साठ सीटें ही थीं।
तकनीकी शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश के 209 कॉलेजों की एमबीए की 20 से अधिक विशेष पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया पर विराम लगा दिया है। करीब 36 हजार विद्यार्थियों के प्रवेश मिले हैं।
