अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन का संयुक्त अभियान आज भी चलेगा

इंदौर
अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के सहयोग से श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में शनिवार को स्कीम 140, अग्रवाल पब्लिक स्कूल के सामने स्थित आंचल नगर में केन्द्रीय समिति के हाईटेक कार्यालय भवन पर चौथे स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर में पहले दिन 452 समाज बंधुओं ने अपनी जांचे कराई।
क्षेत्र के समाज बंधुओं की ओर से संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर, अरविन्द बागड़ी, राजेश बंसल, हितेश अग्रवाल, अमित ब्रजमोहन अग्रवाल, सुशील बैरीवाल, पंकज अग्रवाल जय गणेश तथा मातृशक्ति की ओर से दीप्ति राजेश अग्रवाल, विनिता अर्पित बंसल, रेखा-गिरीश तोडीवाला, लता गर्ग, डॉ. तरु गुप्ता, भावना गोयल, शीतल तोडीवाला आदि ने महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी महालक्ष्मी एवं श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। रविवार को भी सुबह 8 बजे से 20 चिकित्सकों और उनके सहयोगी पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा समाज बंधुओं की जाँच की जाएगी।
