इंदौर में शहर के अलग-अलग इलाकों में 40 स्थानों से बाल पथ संचलन निकाला गया इसमें बीस हजार से अधिक बाल स्वयं सेवक शामिल हुए । सभी ने महानगर के प्रमुख मार्गों पर लगभग 90 किलोमीटर तक कदमताल किया। अलग-अलग स्थानों पर निकाले गए पथ संचलन के दौरान बाल स्वयंसेवकों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
इसके पूर्व इंदौर में 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पथ संचलन निकला था जिसमे लगभग 1.5 लाख स्वंय सेवक शामिल हुए थे । शहर के भंवरकुआ, चिमनबाग, बंगाली चौराहा और संगम नगर सहित 34 स्थानों से यह पथ संचलन निकला गया था । 
