20 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वहीं वृषभ काल शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 09 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। दिवाली पर मां लक्ष्मी लक्ष्मी और भगवान गणेश पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 7 बजकर 08 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक का है । दिवाली पर हंस महापुरुष राजयोग बन रहा है। यह राजयोग गुरु ग्रह ने अपनी उच्च राशि कर्क में संचरण करके बनाया है।
दिवाली पर चौघड़िया मुहूर्त
अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- दोपहर 03:44 बजे से शाम 05:46 बजे तक
संध्या मुहूर्त (चर)- शाम 05:46 बजे से शाम 07:21 बजे तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ)- रात 10:31 बजे से रात 12:06 बजे तक

