
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट आज अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कंपेल पहुंचे। यहां उन्होंने अनुसूचित जाति बहुल बस्ती में नागरिकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
श्री सिलावट ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्यौहार खुशियाँ बांटने और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को पटाखे और मिठाइयाँ वितरित की, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग तक विकास और खुशहाली पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। दीपों का यह पर्व सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना उन्होंने व्यक्त की।
