अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मिडिल ईस्ट में उनके कई दोस्त हमास को सबके सिखाने के लिए तैयार है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर हमास ने हमारा समझौता तोड़ा तो ये देश मेरे कहने पर गाजा में बड़ी सेना भेजकर हमास को ‘सीधा करने’ के लिए एक्साइटेड हैं।
नवी मुंबई के सेक्टर 14 स्थित रहेजा रेजीडेंसी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आधी रात करीब 12:30 बजे लगी यह आग देखते ही देखते 10वीं से 12वीं मंजिल तक फैल गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
BCCI ने एशिया कप ट्रॉफी जल्द से जल्द भारत को सौंपने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी को ईमेल किया है। अगर नकवी आनाकानी करते हैं तो फिर मामले को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में उठाया जाएगा। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। नक़वी ने मेल के जवाब में कहा है की ट्राफ़ी ACC के ऑफ़िस में रखी है आफ़िसर आ कर ले ले ।
पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी व पंजाब की पूर्व मंत्री पत्नी रजिया सुल्ताना पर हरियाणा के पंचकूला में बेटे की हत्या की FIR दर्ज हुई है। मुस्तफा-रजिया के साथ उनकी बेटी और बहू को भी आरोपी बनाया गया है।
मध्य प्रदेश को डबल इंजन यानी केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने का लाभ मिलता रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई योजनाओं का शुभारंभ मध्य प्रदेश की धरती से ही किया। बजट में भी प्रदेश के प्रति उदारता दिखी लेकिन फिलहाल इसका लाभ पिछले कुछ दिनों से नहीं मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं में प्रदेश को केंद्रांश के रूप में 44,355 करोड़ रुपये मिलने हैं लेकिन आधा वित्तीय वर्ष बीतने के बाद भी केवल 8,027 करोड़ रुपये ही मिले।
पहली बार कोदो और कुटकी फसलों का उपार्जन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की नीति लागू की गई है। राज्य शासन ने कोदो और कुटकी उत्पादक किसानों के हित में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इन फसलों के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 10 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है, जो 24 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।
भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुष्पा नगर स्थित नाले से एक बंद बोरे में लाश बरामद हुई। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने नाले के पास भीड़ देखी तो पास जाकर झांका। तभी बदबू आने पर शक हुआ। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि शव 40 से 42 साल के एक पुरुष का है। पहली नजर में यह 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है।
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक हादसे में 16 वर्षीय किशोर अरहान खान की मौत हो गई। वह अपने साथी नावेद के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल में पीओपी (पेरिस ऑफ प्लास्टर) का सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में वाहन पलट गया, जिससे अरहान उसके नीचे दब गया। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल तेज रफ्तार में जाते हुए दिखाई दे रहा है।
दीपावली की रात भोपाल शहर में 20 स्थानों पर आग लगने की घटना हुई वन्ही इंदौर शहर में सांवेर रोड स्थित दो फैक्ट्रियों सहित 19 स्थानों पर आग लगी। दो स्थान ऐसे भी रहे जहां फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले ही रहवासियों ने आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली की रात सोमवार को सांवेर रोड सेक्टर एक स्थित ममता महाजन की फैक्ट्री में आग लग गई। एसआइ बलजीतसिंह हुड्डा ने बताया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक का सेनेटरी सामान बनाया जाता है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल भी रखा हुआ था। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
