महाराष्ट्र के सातारा में आगामी 20 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित होने जा रही हिंद केसरी 2024-25 प्रतियोगिता भारतीय कुश्ती के इतिहास में पहली बार इतने भव्य पुरस्कारों के साथ आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को थार गाड़ी, ट्रैक्टर, कार, बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटर, चांदी का गुर्ज और लाखों रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
*पुरस्कारों की सूची*
पुरुष वर्ग में हिंद केसरी (85 से 140 किलोग्राम) प्रथम पुरस्कार थार गाड़ी व चांदी का गुर्ज, द्वितीय ट्रैक्टर, तृतीय पुरस्कार बुलेट मोटरसाइकिल, चतुर्थ पुरस्कार हीरो मोटरसाइकिल होगी। राष्ट्रीय स्पर्धा (55 से 85 किलोग्राम) प्रथम इनाम हीरो मोटरसाइकिल, द्वितीय इनाम 50 हजार रुपये, तृतीय इनाम 20 हजार रुपये (दो पुरस्कार) रखे गए हैं।
महिला वर्ग में हिंद केसरी (65 से 90 किलोग्राम) में प्रथम पुरस्कार आल्टो कार व चांदी का गुर्ज, द्वितीय एक्टिवा स्कूटर, तृतीय 50 हजार रुपये, चतुर्थ 25 हजार रुपये रखा गया है। राष्ट्रीय महिला स्पर्धा (48, 52, 56, 62 किलोग्राम) प्रथम इनाम एक्टिवा स्कूटर, द्वितीय इनाम 50 हजार, तृतीय इनाम 20 हजार रुपये (दो पुरस्कार) होंगे।
*आयोजन की जानकारी*
इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (भारत) के तत्वावधान में तथा महाराष्ट्र राज्य भारतीय शैली कुश्ती संघ के सहयोग से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता क्रीड़ा सम्राट साहेबराव पवार (भाऊ) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजेश्वर प्रतिष्ठान, सातारा द्वारा आयोजित की जा रही है।
