राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC)भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता एवं योग्यता पुरस्कार 2025 के अंतर्गत महिला सहकारी संस्थाओं की श्रेणी का पुरुस्कार संस्था लगन लक्ष्य साख सहकारी संस्था मर्यादित, इंदौर को सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग द्वारा प्रदान किया गया उपरोक्त सम्मान सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचान देने के लिए दिया जाता है ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के दिलीप मौर्य ने बताया कि उत्कृष्ट सहायता, संगठनात्मक क्षमता तथा सामाजिक-आर्थिक योगदान के आधार पर उपरोक्त सम्मान से सम्मानितकिए जाने पर संस्था के संचालक मंडल आशीष यादव श्रीमती लक्ष्मी मौर्य श्रीमती पिंकी मौर्य श्रीमती आरती पटेल श्रीमती पायल मौर्य ने हर्ष व्यक्त किया एवं संचालक मंडल एवं सदस्यों को बधाई प्रेषित की ।
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC)भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता एवं योग्यता पुरस्कार विविध श्रेणियों में प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है, जिसके अंतर्गत महिला सहकारी संस्थाओं को भी सम्मिलित किया जाता है इस वर्ष यह पुरस्कार इंदौर की संस्था लगन लक्ष्य साख सहकारी संस्था मर्यादित, इंदौर को प्राप्त हुआ है।
