अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीवाली मनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। दोनों नेताओं ने वैश्विक सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की ।
केंद्र सरकार के अधिकांश कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही अपना बोनस मिल चुका है। दूसरी तरफ, रक्षा क्षेत्र से असैन्य कर्मचारी अपने 30 दिनों के वेतन, एडहॉक बोनस के रूप में, जिसकी अधिकतम सीमा ₹7,000 है, का इंतजार कर रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने रोड्रिगो पाज़ पेरेरा को बोलीविया का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पाज़ पेरेरा के राष्ट्रपति निर्वाचन पर हार्दिक बधाई । रविवार को हुए चुनाव में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज टुटो किरोगा को हराया ।
केरल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलिपैड का एक हिस्सा धंस गया दरअसल हैलीपैड अभी कच्चे कांक्रीट का होने से हेलीकॉप्टर के पहिए धंस गए । सबरीमाला जाने के लिए पहले राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा के पास निलक्कल में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण, राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रमदम में हुई।
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने नया वेब ब्राउजर Atlas लॉन्च किया है, जिसका मकसद गूगल क्रोम को टक्कर देना है. Atlas में AI चैट इंटरफ़ेस और Agent Mode जैसी सुविधाएं होंगी, जो यूज़र के लिए खुद सर्च कर सकेगा ।
कार्बाइड गन के प्रयोग से मध्य प्रदेश के विदिशा 25 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से पांच लोगों के आंखों की रोशनी चले जाने का अंदेशा है। कार्बाइड गन बेचने वाले एक दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मंगलवार की रात जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई है, जबकि तीसरा भाई गंभीर घायल हालत में जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा है। यह घटना बुढ़ार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी के बलबहरा गांव की है।
रायपुर में भाटागांव स्थित BSUP कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके ही घर के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। विवाद जुए 100 रूपए को लेकर हुआ आरोपियों ने उसके घर पत्नी के सामने कैंची सीने में घोप दी । मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रूप में हुई है, जो पास की चिकन दुकान में काम करता था।
यूपी के आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। दरअसल फतेहाबाद टोल टैक्स में कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं मिला। इससे टोल कर्मचारी नाराज हो गए। भड़के कर्मचारियों ने टोल के गेट खोल दिए। हजारों गाड़ियां ऐसे ही निकल गईं। 2 घंटे बाद काम शुरु हुआ तब तक टोल कंपनी को 30 लाख रुपए का नुकसान हो चुका था।
