इंदौर शहर में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें घर में आग लगने से कार शोरूम के मालिक की मौत हो गई और उनके पत्नी और बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। प्रवेश अग्रवाल के घर के किचन में आग लगी थी और देखते ही देखते यह पूरे घर में फैल गई। आग की लपटों में प्रवेश और उनका पूरा परिवार घिर गया। धुएं की वजह से उनका दम घुटने लगा।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। प्रवेश की पत्नी रेखा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उनकी बेटी 14 साल की सौम्या और मायरा 12 साल भी घायल हुई हैं।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के कावेरी नगर में हेमंत धारवे, सन्नी वर्मा, युवराज उर्फ छोटू मौर्या और विक्की ने पटाखा फोड़ने को लेकर खुब हंगामा किया। विरोध करने पर ईंट फेंक कर हमला कर दिया इससे एक बच्ची के दांत टूट गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
ओझा कॉलोनी में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में वहां रहने वाले एक किन्नर ने अन्य साथियों को बुलाकर आसपास में रहने वाले अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इसमें 7 लोग घायल हुए। पुलिस ने दो किन्नर व एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मंगलवार की रात्रि 9 बजे ओझा कॉलोनी में रहने वाले किन्नर पिंकी का विवाद वहीं रहने वाले सोहनसिंह से हो गया। इसको लेकर पिंकी ने अपनी एक साथी जोया व एक युवक सुमित को वहां बुलाकर सोहनसिंह सहित आसपास रहने वाले युवक के साथ
द्वारकापुरी क्षेत्र में पुलिस ने महेश उर्फ बाचू की हत्या के आरोप में मिथुन और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद मृतक की पत्नी पूजा ने अपने पति का शव लेने से इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर की घोषणा को झूठा बताया। उन्होंने कहा है कि दीपावली के त्योहार के मौके तक शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया गया था। इसके बाद भी शहर की सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाए हैं।
हीरानगर पुलिस ने करणी सेना के सह संगठन मंत्री मान सिंह राजावत की शिकायत पर MP09CY9466 के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मानसिंह ने बताया कि वह अपने पड़ोसी बाबू कुशवाह से बात कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार वहां से निकली। उसने इस दौरान एक ऑटो रिक्शा सहित करीब 11 दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी।
रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट के तहत इंदौर रेलवे स्टेशन व लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का काम किया जा रहा है। हालांकि अभी रेलवे का पूरा फोकस लक्ष्मीबाई स्टेशन का काम पूरा करने पर है। लक्ष्मीबाई स्टेशन का काम अंतिम चरण में है। रेलवे द्वारा बचा हुआ काम जनवरी तक पूरा होने की संभावना है ।
