दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजधानी दिल्ली में बड़ा एनकाउंटर हुआ। बुधवार देर रात रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ में बिहार के चार मोस्ट वांटेड अपराधी मार गिराए गए। मारे गए बदमाशों में गैंग का सरगना रंजन पाठक भी शामिल था।