घर में आग लगने से कर शोरूम के प्रवेश अग्रवाल की मौत
इंदौर शहर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें घर में आग लगने से कार शोरूम के मालिक की मौत हो गई और उनके पत्नी और बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भरती है
कार शोरूम मलिक के किचन में आग लगी थी और देखते ही देखते यह आग पूरे घर में फैल गई आग की लपटों से प्रवेश और उनका पूरा परिवार घिर गया ओर धुएं की वजह से उनका दम घुटने लगा ।
लसूड़िया थाने इलाके में सौम्या मोटर्स के ऊपर बने पेंट हाउस की है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रवेश को मृत घोषित किया। प्रवेश की पत्नी रेखा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है उनकी बेटी 14 साल की सौम्या और मायरा 12 साल घायल है ।
