15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक राजवाड़ा क्षेत्र में चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, आटो, सिटी बस, कार आदि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस उपायुक्त प्रभारी यातायात आनंद कलादगी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा बेहतर व्यवस्था के लिए यातायात पालन तैयार किया गया है।
मल्हारगंज थाना टी, छिपा बाखल गली, गोवर्धन टेलर तिराहा, गोराकुंड चौराहा, सुभाष चौक पानी की टंकी, महेश जोशी तिराहा, सुभाष चौक, इमली बाजार चौराहा, मालगंज चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, जी. सच्चिदानंद तिराहा, पीपली बाजार तिराहा, यशवंत रोड चौराहा, आड़ा बाजार चौक, मच्छी बाजार चौक, पंढरीनाथ मंदिर चौक, रेशम गली, नंदलाल पुरा चौक, संजय सेतु, फ्रूट मार्केट, हेमिल्टन रोड, मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा मार्गों से यातायात डायवर्जन किया जाएगा।
