आदित्यनाथ ने छठ पर नदियों-घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को छठ महापर्व पर नदियों-घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों को संबोधित एक संदेश अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर साझा करते हुए छठ महापर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट में कहा “मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों… छठ महापर्व आस्था व परंपरा के साथ-साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम उत्सव है। एक जिला-एक नदी के अंतर्गत सरकार नदियों के संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील है। आइए, छठ पर नदियों-घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।”
