आईसीसी यूनिसेफ के कार्यक्रम में इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजन


इंदौर। होलकर स्टेडियम में 23 अक्टूबर 2025 को आईसीसी और यूनिसेफ द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने का अवसर मिला।कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड के शामिल बच्चों ने दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के साथ क्रिकेट खेला। बच्चों को खिलाड़ी यो और टीम के कोच के साथ तस्वीर लेने और ऑटोग्राफ प्राप्त करने का मौका मिला।
भारत स्काउट एवं गाइड म.प्र इंदौर से सिलेक्ट प्रतिभागी- मेहुल जायसवाल (ग्रुप लीडर) , वीरेंद्र शेखावत, कमलेश , दीपाली गहलोत, गरिमा सिंह, रिया अरोरा.!
म.प्र यूनिसेफ ऑफिसर श्रीमान अनिल गुलाटी , श्रीमती मोनिका मौर्या , श्रीमती अनामिका तिवारी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया !
