
माननीय उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी ने रीवा एयरपोर्ट में इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों के साथ विमान सेवा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया कि इंदौर से विमान में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के साथ 40 से अधिक सदस्यों का दल रीवा आयेगा तदोपरांत रीवा से उप मुख्यमंत्री स्वयं 70 से अधिक यात्रियों के साथ इंदौर जाएंगे। शुभारंभ अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश उप मुख्यमंत्री ने बैठक में संबंधितों को दिए।
