सांसद लालवानी के साकेत निवास पर दीपावली मिलन समारोह में
शामिल हुए लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रमुख गिरीश शर्मा आदित्य

इंदौर, । सांसद शंकर लालवानी द्वारा अपने साकेत नगर स्थित निवास पर आयोजित दीपावली मिलान समारोह में लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मुद्रा परिषद के संयोजक गिरीश शर्मा आदित्य ने अपने साथियों सहित पहुंचकर सांसद लालवानी एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित जिले के सभी शहरी और ग्रामीण नेताओं का सम्मान किया। इस समारोह में ग्रामीण क्षेत्र के 2000 से अधिक कार्यकर्त्ता, स्नेहीजन और विभिन्न समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सांसद लालवानी ने इस मौके पर लोकतंत्र सेनानियों के साथ ही मुद्रा संग्रह के बारे में भी दिलचस्पी से जानकारियां प्राप्त की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी शर्मा एवं उनके साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास में उनके रचनात्मक योगदान की सराहना की।
