श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा इंदौर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन अवसर पर *सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह समारोह* आयोजित किया जा रहा है।
सभा के अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला (पूर्व विधायक) एवं प्रधानमंत्री पं. अनुप वाजपेई (अन्नू )ने बताया कि सभा द्वारा विगत 30 वर्षों से प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर *सामूहिक विवाह समारोह* का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
किया जाएगा। इस हेतु प्रविष्टि प्राप्त करने का सिलसिला जारी है। आयोजन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं देश के अन्य राज्यों से भी प्रविष्टियां प्राप्त होने की संभावना है।
सभा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बनने वाले सभी नव दंपतियों को समाज द्वारा कलर टीवी, अलमारी, दुल्हन के 5 जेवर, दुल्हन की साड़ियाँ, दूल्हे का सूट, पलंग, बिस्तर सेट ,बर्तन सेट ,पंखा सहित गृहस्थी का संपूर्ण सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
सामूहिक विवाह आयोजन समिति
के श्रीमती राजेश्वरी तिवारी, पं. प्रकाश मिश्रा, पं.रामचंद्र दुबे एवं श्रीमती कुसुम तिवारी ने बताया कि विवाह की संपूर्ण व्यवस्थाएं जैसे पूजन सामग्री, विद्वान पुरोहित की व्यवस्था, दुल्हनों के तैयार होने हेतु ब्यूटी पार्लर,बाहर से आने वाले जोड़ों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था भी सभा द्वारा की जावेगी।
सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह समारोह मे सम्मिलित होने के इच्छुक समाज बंधु शीघ्र अपनी प्रविष्टियां दर्ज करवा सकते हैं।
