इंदौर। चंदन नगर इलाके में एक युवक ने अपने ही पिता की पिटाई कर डाली।पिता ने उसे यह कहते हुए बाइक देने से इनकार कर दिया था कि नशे में गाड़ी चलाने के लिए नही दूंगा।इसपर गुस्साए बेटे ने पिता की पिटाई कर दी। पुलिस ने फरियादी कन्हैयालाल हलदे निवासी दामोदर नगर की शिकायत पर उसके बेटे सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया।फरियादी ने पुलिस को बताया कि मेरे बेटे सोनू हलदे ने मेरी मोटरसाइकल चलाने के लिए माँगी तो मैने मना कर दिया और बोला कि तू शराब पीकर गाडी चलाएगा मै तुझे गाडी नही दूंगा। इसी बात पर से बेटा मुझे गालियां देने लगा। मैने गालियां देने से मना किया तो सोनू ने मेरे साथ हाथ थप्पड से मारपीट कर मुझे धक्का मारकर रोड पर गिरा दिया, जिससे मुझे दाहिने पैरे के घुटने पर चोट आई है। सोनू बोला कि आईन्दा तूने मुझे मोटरसाइकल चलाने के लिए नही दी तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।
