इंदौर
आम जनता को सूचित किया गया है कि पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली जिला इंदौर के सिलसिला क्रमांक 01/2022, धारा-25 पुलिस एक्ट में कुल 55 दो पहिया वाहन जीर्णशीर्ण एवं पुराने हो चुके है, क्षतिग्रस्त अवस्था में थाना कोतवाली के परिसर में कई वर्षों से रखे हुए है।
पुलिस उपायुक्त जोन-3 नगरीय श्री हंस राज सिंह ने बताया कि उपरोक्त दो पहिया वाहन जिन्हें धारा-25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त किया गया था के स्वामियों को सूचित किया गया है कि छ: माह की अवधि के अंदर पुलिस थाना कोतवाली में मूल दस्तावेज सहित उपस्थित होकर वाहन स्वामित्व अधिकार प्रस्तुत कर सकते है। उक्त जप्त वाहनों की नीलामी निष्पादित की जायेगी। नियम तिथि उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र विचारणीय नहीं होंगे।
