इंदौर के पंढरीनाथ इलाके में 24 किन्नरों द्वारा सामूहिक आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी राजा हाशमी को पुलिस ने रविवार रात हिरासत नरसिंह पुर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने राजा पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था ।
उज्जैन पुलिस ने आज बुलेट वाहनों में लगाए गए 50 से अधिक मॉडिफाई साइलेंसर को रोड रोलर चलवाकर नष्ट कर दिया। इनकी बाजार कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। इस दौरान एएसपी नीतेश भार्गव ने रोड रोलर पर बैठकर साइलेंसर नष्ट किए ।
नगर निगम और जनप्रतनिधि विवाद बढ़ने के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मोर्चा संभालना पड़ा। उन्होंने रविवार को रेज़िडेंसी कोठी पर निगम अधिकारियों, महापौर परिषद के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट कहा कि इससे इंदौर और सरकार दोनों की छवि धूमिल हो रही है। बैठक के बाद फिलहाल अभियान को रोक दिया गया।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहिरखेड़ी के रहने वाला सुनील उर्फ बाबा बंजारा को कुछ दिन पहले पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसकी तस्वीर ली थी। जमानत पर छूटने के बाद सुनील ने वही फोटो लेकर इंस्टाग्राम पर धमकी भरी रील अपलोड कर दी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडौतिया ने बताया कि महिला क्रिकेट खिलाड़ी से छेड़ छाड के मामले की जांच डीसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। आरोपी अकील पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) की कार्रवाई की जा सकती है ।
इंदौर पुलिस कमिश्नर ने टीआई अजय वर्मा और एसआई धीरज को सजा के तौर पर एसआई और आरक्षक बनने की सजा दी है। वहीं हेड कॉन्टेबल को इस मामले में बर्खास्त किया गया। वह पहले ही अन्य मामले में लाइन अटैच था।
छठ पूजा का उत्सव इंदौर में धूम धाम से मनाया जा रहा है आज संध्या बेला में श्रद्धालु अस्त होते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि कल 28 अक्टूबर की प्रातः उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में प्रदेश वासियों को छट पूजा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और पूर्वोत्तर में ही नही पूरे देश मे हर्षोल्लास और परंपरागत रूप से मनाए जाने वाला पर्व है।
पश्चिम क्षेत्र में स्थिति प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में 30 अक्टूबर को चलित अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें 50 हजार से ज्यादा भक्तों के लिए भोजन प्रसादी बनेगी।
