चंद्रावतीगंज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 24 लोग घायल हो गए। जल संसाधन मंत्री घायलो से मिलने अरविंदो पंहुचे ।
सांवेर तहसील के चंद्रावतीगंज क्षेत्र के अंतर्गत हरियाखेड़ी में सोमवार को हुई दुखद वाहन दुर्घटना ने क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने तत्काल अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए और इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।
मंत्री श्री सिलावट भोपाल से सीधे घायलो से मिलने के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचेंगे और सभी घायलों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए।
श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और उनसे अनुरोध किया है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता और आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और सभी संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
