
प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 24 अक्टूबर को इंदौर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिंह 24 अक्टूबर को शाम 4 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुचेंगे। वे शाम 7.30 बजे होटल सयाजी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात वे रात्रि 9 बजे इंदौर से भोपाल के लिये रवाना होंगे।
