अगर आपको सोशल मीडिया में रुचि व सोशल मीडिया का ज्ञान हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल जल शक्ति मंत्रालय की ओर से मास कम्युनिकेशन और पत्रकारिता छात्रों के लिए इंटर्नशिप की शुरुआत की गई है। जो उम्मीदवार जल शक्ति मंत्रालय की इंटर्नशिप में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.jalshakti-dowr.gov.in पर जाकर इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप में आवेदन करने की , 2025 निर्धारित की गई है। इस इंटर्नशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,000 रुपये का स्टाइपेंड और इंटर्नशिप की अवधि समाप्त होने के पश्चात छात्रों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। 
जल शक्ति मंत्रालय की इस इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा स्नातक, स्नातकोत्तर, मास कम्युनिकेशन में रिसर्च स्कॉलर्स, पत्रकारिता, पब्लिक रिलेशन या संबंधित क्षेत्र में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। जो उम्मीदवार जल शक्ति मंत्रालय की इस इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे www.jalshakti-dowr.gov.in पर जाकर विजिट करें।
