हजारों परिवारों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ
नंदबाग के टीगरिया बादशाह में हुआ आयोजन


इंदौर। छठ पूजा महोत्सव नंद बाग के क्षेत्र टीगरिया बादशाह तालाब पर बिहार विकास समिति पूर्वोत्तर परिवार द्वारा आयोजित चार दिवसीय व्रत में हजारों परिवारों ने आज डूबते सूर्य को अर्घ दिया । देर रात तक भजन संध्या का भी आयोजन किया।आयोजन समिति के रितेश बंटी ठाकुर और अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि यह महोत्सव विगत कई वर्षों से मनाया जाता है । आयोजन नंदबाग क्षेत्र के टीगरिया बादशाह तालाब पर हुआ यह पर्व छठी मैया और सूर्य देव को समर्पित है । इसमें संतान के सुख समृद्धि और परिवार के कल्याण के लिए निर्जला 36 घंटे व्रत रखा जाता है।बंटी ठाकुर ने बताया कि यह पर्व न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। छठ की परंपराएं आस्था संयम और समर्पण इसे अन्य त्योहारों से विशेष बनाते हैं । यह व्रत जीवन में शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक आई डी सी ए अध्यक्ष आकाश विजयवर्गीय,लक्की अवस्थी , रितेश बंटी ठाकुर , अरविंद कुमार मौर्य, मुन्ना साहू , के के यादव ,विनोद शर्मा ,रामदेव ठाकुर ,दुर्गा शंकर मिश्रा,राम बहादुर,गोपाल राय,कमला प्रसाद पाल,अवध शर्मा,कन्हैया लाल साहू ,सुरेंद्र पासवान,संतोष शर्मा सहित प्रमुख जन मौजूद थे ।
