इंदौर। रविवार की शाम शहर के गिटार तिराहे (एबी रोड) पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने सिग्नल पर खड़ी तीन कारों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, व्हाइट चर्च कॉलोनी निवासी किराना व्यापारी ध्रुव पिता आशीष खुराना अपनी हुंडई आई-२० एमपी-०९ एएन ३९९६ कार से सयाजी होटल से अपने घर जा रहे थे। शाम करीब ४.१० बजे जब वह इंडस्ट्री हाउस को पार कर गिटार तिराहे पर पहुंचे और सिग्नल बंद होने के कारण अपनी कार रोकी, तो पीछे से आ रही एक फॉर्च्यूनर क्रमांक एमपी-०९ सीडब्ल्यू ३३३३ के चालक ने अपनी गाड़ी को ‘तेजी और लापरवाही पूर्वक’ चलाते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आई-२० का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह आगे खड़ी महिंद्रा एक्सयूवी-५०० एमपी-०९ सीएल २११८ से जा टकराई। इस टक्कर से आई-२० का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों एयरबैग खुल गए। शिकायत में बताया गया है कि एक्सयूवी ५०० का भी पिछला हिस्सा दब गया और उसकी बाईं ओर की बैकलाइट टूट गई। एक्सयूवी ५०० को टक्कर लगने से वह आगे खड़ी सफेद रंग की होंडा सिटी एमपी-०९ डब्ल्यूई ३६६४ से टकराई, जिससे होंडा सिटी की पिछली डक्किी क्षतिग्रस्त होकर दब गई। फरियादी ने शिकायत में फॉर्च्यूनर के चालक पर ‘तेजी व लापरवाही पूर्वक गाडी चलाकर’ तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस लापरवाही के कारण गाड़ी चला रहे लोगों को चोट भी लग सकती थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जा ंच श ुरू कर दा १ है।
