इंदौर। परदेशीपुरा क्षेत्र में एक घर मे किचन की खिड़की से घुसे चोर वारदात को अंजाम दे गए।इस दौरान चोर सोने के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर गए। चोरी की वारदात परदेशीपुरा निवासी जयश्री पति संजीव खोपडे के मकान में हुई।पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।फरियादी ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि कोई अज्ञात बदमास मेरे मकान के पीछे बने किचन की खिडकी को तोड़कर अँदर घर में प्रवेश कर अलमारी मे से नगदी ४७ हजार नगदी सहित सोने जेवरात चुराकर लेगया। पुलिस अब चोर की तलाश कर रही है।
