
इंदौर, 27 अक्टूबर । श्री अग्रवाल मैत्री संघ विजय नगर का अन्नकूट एवं मिलन समारोह एमआर 10 स्थित दिव्य शक्ति पीठ पर आयोजित किया गया। संघ से जुड़े समाज बंधुओं ने श्रीमती शीतल अग्रवाल, मीना गर्ग, गीता अग्रवाल एवं रितु दादू के संयोजन में भजनों का भरपूर आनंद लिया। संघ के अध्यक्ष डॉ. पवन गर्ग एकम सचिव पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. मंजरी अग्रवाल एवं उनकी टीम की 15 महिला कलाकारों ने “चारों युगों का मंचन” नृत्य-नाटिका की प्रभावी प्रस्तुती देकर अनेक सन्देश दिए। भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पित कर महाआरती भी की गई, जिसमें नरेन्द्र अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, निरंजन गर्ग, संदीप गोयल आदि ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सदस्यों ने एकदूसरे को उत्सवों की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। वर्ष 26-27 के लिए नए बोर्ड का गठन भी जल्द किया जाएगा।
