
इंदौर
सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप, इंदौर के अध्यक्ष आर पी शर्मा, सचिव दिलीप मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि ग्रुप का 20 वाँ वार्षिकोत्सव 25 जनवरी 2026 को सुबह 11बजे से बिचौली मर्दाना स्थित ब्लू लीफ होटल के गार्डन में मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव में मालवा की माटी इंदौर एवं आसपास रहने वाले विंध्य क्षेत्र (रीवा,सीधी, सतना, शहडोल, सिंगरौली, मैहर, उमरिया,अनूपपुर, एवं मऊगंज जिले के ) के सभी जाति एवं धर्म के हजारों लोग सम्मिलित होंगे। साथ ही विंध्य क्षेत्र की परंपरा के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजनों के साथ उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं,प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं ग्रुप से जुड़े हुए ,जिला, संभाग,प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही ग्रुप के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री मान. श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, जल संसाधन मंत्री मान. श्री तुलसीराम सिलावट जी, इंदौर सांसद शंकर लालवानी जी, सीधी सिंगरौली के सांसद डा.राजेश मिश्रा जी एवं इंडिगो एअर लाइंस के वाइस प्रेसिडेंट श्री वरुण द्विवेदी भी उपस्थित रहेंगे।
