अग्रवाल वैश्य एकता प्रकल्प के मिलन समारोह में
गौवंश की सेवा का अभियान चलाने का संकल्प

इंदौर, 28 अक्टूबर । अग्रवाल वैश्य एकता प्रकल्प के तत्वावधान में चैतन्य भारत और गौसेवा भारती के सदस्यों का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नपूर्णा महोत्सव का आयोजन सुदामा नगर स्थित प्रकल्प के कार्यालय पर महामंडलेश्वर संत दादू महाराज के सानिध्य एवं सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार, समाजसेवी संजय बांकड़ा, कैलाशचंद्र खंडेलवाल, पार्षद जीतू राठोर, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख एवं खाती समाज के महेश चौधरी के आतिथ्य में किया गया। सबने गौवंश की सेवा का अभियान चलाने का संकल्प भी व्यक्त किया। अतिथियों ने इस अवसर पर प्रकल्प के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल एवं मित्र मंडल द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों की खुले मन से सराहना की और एकदूसरे को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीनाथजी एवं महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन के साथ हुआ। सभी अतिथियों ने गौमाता की सेवा भी की। कार्यक्रम में गौ सेवकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान भी किया गया। संचालन एवं अतिथियों का स्वागत गौरव अग्रवाल ने किया।
