सिरपुर तालाब में मिली अज्ञात लाश का रहस्य बरकरार
चार दिन बाद भी नहीं हो पाई शिनाख्त, मौत की गुत्थी सुलझाएगी पीएम रिपोर्ट
इंदौर। धार रोड स्थित सिरपुर तालाब में मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश की पहचान चार दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाई है। पुलिस के सामने अब यह चुनौती है कि क्या यह मामला महज एक दुर्घटना है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई हत्या का षड्यंत्र है। इस रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिका है।
चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक गत २४ अक्टूबर को सिरपुर तालाब से लगभग ४० से ४५ वर्ष आयु वर्ग के एक पुरुष्कर्ष पर पहुँचने में सक्षम नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। पीएम के बाद शव को एमवायएच अस्पताल के मचुर्री रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की सही वजह यानी मौत कैसे हुई। यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसका विस्तृत हुलिया जारी किया है। इसके अलावा, आसपास के सभी थानों में गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड की भी जाँच की जा रही ह ै।
