इंदौर। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर ५ के बाहर जाम की स्थिति बन गई थी। मुख्यमंत्री के काफिले के कारण यातायात को रोका गया था। इस दौरान एक कार ऐसी थी, जिसमें छोटा बच्चा जिसकी तबीयत खराब हो गई उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था।परिजनों ने इसकी जानकारी वहां मौजूद यातायात पुलिसकर्मी को दी, पुलिसकर्मी ने स्थिति को जाना और मशक्कत कर इस फंसी हुई कार को जाम में से जैसे-तैसे निकलवाया और इस कार को आगे की ओर रास्ता दिखवाने में मदद की। यह पुलिसकर्मी वाहन को आगे निकलवाते रहे, खुद आगे बढ़ते रहे, कई कारों को रोका, कई वाहनों को इधर-उधर किया, लेकिन इस कार को आखिरकार उन्होंने जाम से बाहर निकलवा दिया, जिससे बच्चा अस्पताल पहुंच सका। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ उसके बाद कई लोगों ने इन यातायात पुलिसकर्मी को साधुवाद दिया, जो वाकई साधुवाद के लायक है
