गोल्डन लीफ नीम के औषधीय गुण नीम पर्यावरण के लिए जितना अच्छा है उतनी ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। नीम के पेड़ का हर हिस्सा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। हमारे देश में नीम का उपयोग सदियों से औषधीय रूप में और घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल होता चला आ रहा है। इसके गुणों के कारण इसे कल्प वृक्ष भी कहा जाता है। सामान्य रूप से नीम का उपयोग लोग सिर्फ चर्म रोग या घाव को ठीक करने के लिए करते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि यह अन्य कई रोगों में भी यह बहुत फायदा करता है। आइए जानते हैं, नीम के फायदे क्या हैं, नीम से कौन सी बीमारियां ठीक होती है, इत्यादि। नीम कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है, जिसके कारण उसका इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है। नीम में एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें कई और भी गुण पाए जाते हैं, जिसका जिक्र आगे के लेख में किया गया है। नीम का असर इतना प्रभावशाली होता है कि यह सांप के जहर के असर को भी कम कर सकता है। नीम की पत्तियों के कई फायदे हैं, कई तरह की बीमारियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। नीम की पत्तियों के फायदे निम्नलिखित है:- सांस संबंधी समस्याओं को दूर करता है
एक रिसर्च में पता चला है की नीम के पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो फेफ्ड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले रोग यानी पल्मोनरी इन्फलेमेशन के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रभाव दिखाता है। यह अस्थमा के रोगियों के लिए भी आयुर्वेदिक औषधिक के रूप में काम करता है।

डायबिटीज में नीम की पत्तियों के फायदे
एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित रिसर्च से जानकारी मिली है की नीम हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव को दिखाता है, जो ब्लड शुगर कम करने की प्रक्रिया है। इसके साथ ही नीम की पत्तियों में एंटी-हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यदि आप शुगर कि दवाओं को पहले से ले रहे हैं, तो नीम की पत्तियों का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
मलेरिया के इलाज में नीम के फायदे
नीम की पत्तियों में एंटीमलेरियल गुण पाए जाते हैं, जो मलेरिया में बहुत उपयोगी साबित होते हैं। ऐसे में रोगी को मलेरिया के इलाज के साथ नीम की पत्तियों के घरेलू उपाय को भी किया जा सकता है। इसके उपयोग के बारे में पूछने के लिए डॉक्टर से सलाह आवश्य लें।
पेट के लिए नीम के कई फायदे हैं
कई सालों से नीम का उपयोग आयुर्वेदिक औषधी के रूप में किया जाता रहा है। यह पेट के अल्सर और कई तरह के गैस्ट्रिक समस्याओं में उपयोग किया जाता है। साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
रैशेज और घाव के लिए नीम के फायदे
नीम का उपयोग त्वचा रोग में बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। प्राचीन काल से ही शरीर पर कटे या घाव को ठीक करने के लिए नीम का उपयोग औषधी के रूप में किया जाता रहा है। यह आपके घाव को जल्दी भरने में मदद करता है और शरीर को बैक्टीरिया से बचाता है।
नीम लीवर और हार्ट के लिए लाभकारी होता है
नीम का पत्ता लिवर को डिटॉक्स करने के लिए अच्छा माना जाता है। यह आपके खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है और अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने में प्रभावी होता है। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है, जिसके कारण हार्ट फेलियोर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।
