44 वर्षों से समर्पित समाजसेवी पं. रमेश लिटौरिया को देंगे जिझौतिया रत्न अलंकरण

इंदौर, । श्री जिझौतिया ब्राह्मण समाज इंदौर इकाई उत्सव समिति के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव, 56 भोग, पुष्पबंगला एवं जिझौतिया रत्न अलंकरण समारोह – 2025 का आयोजन रविवार 2 नवंबर को शाम 7 बजे से बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ प्रांगण पर होगा। समाज के इंदौर इकाई के अध्यक्ष पं. दिनेश पुरोहित, सचिव अशोक रिछारिया एवं सुनील मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपालदास के सानिध्य एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुख्य आतिथ्य में राष्र्ककवि पं. सत्यनारायण सत्तन एवं राज्य शासन के म.प्र. परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। विद्याधाम के पं. दिनेश शर्मा, आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक, पार्षद पं. अभिषेक बबलू शर्मा, पं. राकेश चतुर्वेदी भोपाल, पं. संदीप तिवारी भोपा एवं विश्व ब्राह्मण समाज संघ के अध्यक्ष पं. योगेन्द्र महंत विशेष अतिथि होंगे। समाज के प्रदेशाध्यक्ष पं. प्रह्लाद किशोर मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर गत 44 वर्षों से समाज को समर्पित प्रख्यात समाजसेवी पं. रमेश लिटौरिया को जिझौतिया रत्न अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा।
