
इंदौर,
कौशल विकास एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एवं संयुक्त संचालक श्री सतीश मोरे के मार्गदर्शन में गत दिवस शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर में शोभा कंस्ट्रक्शन दुबई द्वारा व्यवसाय – इलेक्ट्रीशियन, फीटर, मशीनिस्ट, वेल्डर के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। उक्त प्लेसमेंट ड्राइव में 49 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, जिसमें 27 प्रशिक्षणनार्थियों का चयन किया गया। कंपनी की तरफ से विद्यार्थियों को प्रतिमाह आकर्षक वेतन एवं सुविधाएं प्रदान की जाएगी। कंपनी द्वारा प्राप्त सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण के दौरान फ्लाइट का खर्च, वीजा, मेडिकल सुविधा, रहने और खाने की व्यवस्था, ट्रांसपोर्टेशन, ड्रेस, साल में 60 छुट्टियों का भुगतान, कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल शिक्षा का पूरा खर्च कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। यदि प्रशिक्षणकर्ता कंपनी के साथ 5 वर्ष तक कार्य करते हैं, तो कंपनी की ओर से व्हीकल लोन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर संभागीय आईटीआई इंदौर की प्राचार्य श्रीमती रीना सोलंकी, अप्रेंटिसशिप प्रभारी श्री विपिन पुरोहित एवं नोडल टी. पी.ओ. हरीश कुमार उइके उपस्थित थे।
