पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ द्वारा नि:शुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार, 27 दिसम्बर को पशु चिकित्सालय, राजमोहल्ला पर प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जायेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस शिविर का लाभ उठायें।