लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी
सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया – सुमित मिश्रा
इंदौर। आज लौह पुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर नेहरू स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी में आयोजन मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, हरप्रीत बक्शी, भूपेंद्र केसरी, वासुदेव पाटीदार, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, मंजू ठाकुर, सचिन बंसल, विशाल यादव, गौतम शर्मा, सुखविंदर भाटिया (मन्नी ), कमल वाघेला, राजा कोठारी, प्रणव मंडल, पंखुडी डोसी, रोहित चौधरी, नितिन शर्मा, राजा कोठारी, सहित हजारों प्रतिभागियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ दौड़ लगाई।
इस अवसर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का स्वप्न देखा था, उसे पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे है।भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो लाहौर तक भारत का तिरंगा झंडा लहरा रहा होता। भारत की 525 रियासतों और छोटे छोटे राज्यों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम अगर किसी ने किया तो वह लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सभी को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई।