इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पूजा ठाकुर (23) निवासी 637 न्यू गौरीनगर, इंदौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 अक्टूबर की दोपहर अपने घर पर पति राजेश ठाकुर (35) व अन्य परिजनों के साथ थी। उसने अपने पति से पिछली रात घर देर से आने का कारण पूछा, जिस पर पति राजेश गुस्से में आ गया और उसे मां-बहन की गालियां देने लगा। जब पूजा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जोर से लात मारी, जिससे उसका सिर दीवार से टकरा गया और वह घायल हो गई।
यहां भी घरेलू विवाद में पत्नी से मारपीट
इसी प्रकार हीरानगर पुलिस ने बताया कि डोली वर्मा, निवासी फ्लैट नंबर 109, पुखराज सिटी, मूसाखेड़ी ने शिकायत दर्ज कराई कि 30 अक्टूबर की शाम को उसके पति महेन्द्र वर्मा (37), निवासी डी सेक्टर, स्कीम नंबर 136, प्लॉट नंबर 558, होटल विलियन ओरा के पास, इंदौर ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज के दिन उसका भाई सन्नी वर्मा घर आया हुआ था। उसने अपने पति से बाजार से कुछ सामान लाने को कहा, जिस पर महेन्द्र गुस्से में आ गया और उसे मां-बहन की गालियां देने लगा। जब डोली ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ हाथों से थप्पड़ मारकर मारपीट की, जिससे उसकी पीठ में चोट आई।
पत्नी पर शक कर की मारपीट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला के साथ उसके पति, देवर और ननद द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला पर शक करते हुए उसके पति ने गाली-गलौज और धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी गीता आवले (31 वर्ष) निवासी 819, रेडवाल कॉलोनी, भागीरथपुरा, इंदौर ने पुलिस को बताया कि उसका पति विकास आवले (40 वर्ष) उस पर शक करता है। इसी बात को लेकर 29 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे वह उसे मां-बहन की गंदी गालियां देने लगा। गीता ने विरोध किया तो विकास ने अपने भाई प्रभात आवले (38 वर्ष) और बहन पूजा मालाकर (42 वर्ष) के साथ मिलकर उसके साथ थप्पड़ों से मारपीट की। महिला ने बताया कि तीनों ने उसे घर से बाहर जाने से रोका और धमकी दी कि — ह्लअगर तूने पुलिस में शिकायत की तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। बीच-बचाव करने जब गीता का भाई धर्मेन्द्र आया, तो उसके साथ भी पति और देवर ने हाथापाई की।
