आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगी विशेष रूप से मौजूद
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर का 28 नवम्बर को इंदौर दौरा प्रस्तावित है। आयोग द्वारा 28 नवम्बर को “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार-महिला जन सुनवाई” तथा इंदौर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती श्रीमती विजया किशोर रहाटकर की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रेसीडेंसी कोठी के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में इंदौर संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर निगमों के आयुक्त तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
