मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस द्वारा 28 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रदेशव्यापी जन अधिकार न्याय पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा की शुरुआत इंदौर में माँ अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर होगी । पदयात्रा में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर का कांग्रेस नेतृत्व भी शामिल होगा।प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि इंदौर में जहरीले पानी से हुई मौत हत्या है, यह सब सरकार की लापरवाही कि वजह से हुआ । उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि पानी पीने से पहले भी सोचना पड़ रहा है।
घनघोरिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की इंदौर जल त्रासदी मामले में सरकार की नाकामी के कारण जाने गई है और आज भी सैकड़ो लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं सरकार द्वारा मृतकों एवं पीड़ितों के वास्तविक आंकड़ो को छिपाया जा रहा है । इस दौरान शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित खत्री, रवि परमार और अभिज्ञान शुक्ला मौजूद रहे।
उन्होंने कहा की हाल ही में महू में भी इसी तरह की घटना दोहराई गई, जहां दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।प्रदेश में कन्ही और इस तरह की घटना की पुनरावर्ती न हो इसके लिए युवक कांग्रेस द्वारा इंदौर के साथ यह आंदोलन पूरे प्रदेश के सभी जिलों तक फैलाया जाएगा।
